Thursday, April 18, 2024
23.6 C
Chandigarh

अदर वर्ल्ड किंगडम: एक देश जहाँ महिलाएं करती हैं राज !!!

अदर वर्ल्ड किंगडम: एक देश जहाँ महिलाएं करती हैं राज !!!

क्या आपने कभी सोचा है कि 21वीं सदी में कोई किसी की गुलामी कर सकता है। दुनियाभर में कई देश ऐसे हैं, जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं।

हालांकि, पश्चिमी देशों में इस दिशा में बेहतर सुधार हुए हैं, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां महिलाएं राज करती हैं और पुरूष गुलामी।

इस देश का नाम  ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ है, जो 1906 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था। इस देश में अभी भी महिलाएं राज करती है और पुरुषों को गुलामी करनी पड़ती है।

अदर वर्ल्ड किंगडम देश को ‘वुमन ओवर मेन’ का लोगो भी दिया गया है। इस देश की रानी का नाम पैट्रिसिया-1 है। हालांकि, इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है।

other-world-kingdom-countryचेक रिपब्लिक में स्थित, अदर वर्ल्ड किंगडम देश का अपना अलग झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है।इस देश की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं ही हैं।

इस देश की राजधानी का नाम ब्लैक सिटी है। यहां पुरुषों को जानवर समझा जाता है। हम आपको बता दें कि इस देश को बनाने की कुल लागत दो मिलियन डॉलर यानी 12 करोड़ रुपए आई थी।

other-world-kingdom-currency

इस देश के अजीबोगरीब कानून है जैसे कि……

महारानी के लिए कुर्सी
इस देश में एक अनोखा कानून है कि यहां महारानी को बैठने के लिए पुरुषों को सोफा बनना पड़ता है। अगर गुलामों को शराब पीनी होती है तो पहले शराब रानी की पैरों में डाली जाती है। उसके बाद ही गुलाम उसे पी सकता है।

देश की नागरिकता लेने के है कुछ नियम:
अदर वर्ल्ड किंगडम में जो भी फैसले लिए जाते है वो महारानी पैट्रिसिया-1 ही लेती है। महारानी ने देश की नागरिकता पाने वाली वाली महिलाओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं।

  1. देश की नागरिकता उसे ही मिलेगी जो अपनी सहमति से संबंध बनाने की उम्र तक पहुंच गई हो।
  2. महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना चाहिए।
  3. देश की नागरिकता पाने वाली महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होंगे। तभी वह देश की नागरिकता हासिल कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp