Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

फूलों और पेड़ों से ढ़की हैं, ये खूबसूरत रंग-बिरंगी सुरंगे!!

सुरंगे शहरों को आपस में जोड़ती है। सड़कों की तंगी के कारण ही सुरंगो का निर्माण किया जाता है, लेकिन कुछ जगह ऐसी होती है जिनको खुबसूरत दिखाने के लिए भी सुरंगो का निर्माण किया जाता है।

आज हम आपको कुछ ऐसी सुरंगो के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे क्योंकि ये सुरंगे फूलों पेड़ो से बनायीं गई। जो बेहद खुबसूरत है। तो चलिए जानते हैं :-

Tunnel of love, Ukraine (टनल ऑफ लव, यूक्रेन)

दुनिया की सबसे बड़ी हरी-भरी सुरंग यूक्रेन के क्लेवेन में स्थित है। यूक्रेन में स्थित ‘टनल ऑफ लव’ के नाम से मशहूर यह सुरंग करीब 1.8 मील लंबी है।

इस सुरंग के अंदर कई खूबसूरत बेल, पेड़, पौधे और झाड़ियां मौजूद हैं जिस कारण प्रकृति की सुंदरता इस सुरंग में आसानी से देखी जा सकती है।

हम आपको बता दें कि यह एक रेलवे सुरंग है जिसके अंदर से ट्रेन भी गुजरती थी, हालांकि वर्तमान में रेलवे इस ट्रैक का उपयोग नहीं करता है।

वैसे तो ये एक रेलवे ट्रैक है लेकिन प्रेमी जोड़े अक्सर यहाँ घूमने आते रहते हैं, जिसकी वजह से इस सुरंग का नाम ” टनल ऑफ़ लव ” पड़ा है।

Jacarandas walk (जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका)

पेड़-पौधों से बनी हुई इस सुरंग का नाम जकरंदस वाक है। इसके किनारे लगे हुए जकरंदस के पेड़ों की वजह से इसका नाम जकरंदस वाक पड़ा।

इसे दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल भी माना जाता है। इस सड़क के किनारे जकरंदस के पेड़ों की लगभग 40 से ज्यादा प्रजाति मौजूद हैं।

Cypress Tunnel, California (साइप्रस सुरंग, कैलिफ़ोर्निया)

साइप्रस सुरंग कैलिफ़ोर्निया में प्वाइंट रेयस में स्थित है और अमेरिका में सबसे सुंदर प्रकृति की रचनाओं में से एक है। पेड़ों से बनी इस प्राकृतिक सुंगर में से सड़क गुजरती है, जिसमें से गुजरना किसी रोमांच से कम नहीं है।

cherry blossom Tunnel, Japan (चेरी ब्लॉसम टनल, जापान)

यह खूबसूरत सुरंग ‘cherry blossom’ पिंक और व्हाइट रंगों के फूलों से बनी हुई हैं। यह सुरंग बहुत ही सुन्दर और मनमोहक है।

आपको बता दें कि साल के कुछ महीनों में जब इन पेड़ों पर गुलाबी फूल खिलते है तो ये और भी मनमोहक हो जाती है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp