Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

मैगज़ीन के कवर पर इस अदाकारा को देख कर ‘एंग्री यंग मैन’ को हुआ उनसे प्यार

हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए।

एंग्री यंगमैन, शहंशाह, मेगास्टार, बिग बी, सदी के महानायक, स्टार ऑफ द मिलेनियम और ना जाने ऐसे ही कितने नामों से जाने जाते हैं अमिताभ बच्चन। आइए जानते है उनके जन्म दिन पर कुछ रोचक बातें:

  • उनका का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। उनके पिता हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम अजिताभ है।
  • अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के छात्र रहे हैं। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से की थी। पढ़ाई में भी वे काफी अव्‍वल थे और कक्षा के अच्‍छे छात्रों में उनकी गिनती होती थी।
  • अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हुई जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। अभिषेक बच्चन उनके सुपुत्र हैं और श्वेता नंदा उनकी सुपुत्री हैं।
  • उनका कहना है कि उनको पहली नज़र में जया से प्यार हो गया था। उन्होंने जया भादुड़ी को पहली बार मैगज़ीन के कवर पर देखा था। अमिताभ की नज़र एक मैगज़ीन कवर पर पड़ी, जिसमें जया नज़र आ रही थीं।
  • अमिताभ अपने लिए हमेशा से एक ऐसा जीवनसाथी चाहते थे जो ट्रडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी हो और जया उन्हें अपने लिए बिल्कुल फिट नज़र आईं।
  • अपने शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन एक शिपिंग कंपनी के लिए काम किया करते थे। शिपिंग कंपनी में काम करने के दौरान उन्हें तनख्वाह के रूप में ₹800 प्रति महीने मिलते थे।
  • अमिताभ बच्चन दाएं और बाएं, दोनों हाथों से लिख लेते हैं।
  • खाने में उनको को आलू-पूड़ी, पकौड़े और गुलाब-जामुन पसंद है।
  • अमिताभ बच्चन कभी भी गुस्सा नहीं होते। वो तभी गुस्सा होते है जब उन्हें फिल्मों में गुस्सा होने को कहा जाता है।
  • वह एशिया के पहले अभिनेता थे, जिनका लंदन में मोम का पुतला बना था।
  • बचपन के दिनों में अमिताभ बच्चन को एक सांड ने बड़ी जोर की टक्कर मारी थी। जिसकी वजह से उनके सिर में गहरी चोट लगी थी और उन्हें उस वक्त कई टांके लगवाने पड़े थे।
  • कौन बनेगा करोड़पति ने लोगों को तो पैसा जीतने का मौका दिया ही, अमिताभ को भी इस शो ने लाइफलाइन दी। अमिताभ की कंपनी एबीसीएल पर करीब 90 करोड़ का कर्ज था। अमिताभ इस शो को शायद ही कभी हाथ लगाते अगर उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता न होती।
  • 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं और उनकी विश्वभर में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

यह भी पढ़ें :

इस अभिनेत्री का कभी मोटी होने के कारण उड़ाया जाता था मज़ाक

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp