3 अगस्त का इतिहास:-
- 1108 – लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
- 1347 – अलाउद्दीन बहमन शाह ने बहमनी सल्तनत की स्थापना की।
- 1492 – यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
- 1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
- 1749 – चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।
- 1780 – मेजर पोफम की अगुवाई में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
- 1886 – पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म।
- 1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
- 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1916 – गीतकार शकील बदायूंनी का जन्म।
- 1925 – अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
- 1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
- 1939 – भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म।
- 1956 – भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म।
- 1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था, जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। ब्रिटेन में शिक्षा पाने वाले अब्दुल रहमान वैसे तो राज परिवार से आते थे, लेकिन उन्हें हमेशा आम आदमी का नेता कहा जाता था।
- 1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे का जन्म।
- 2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर‘ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई गई।
- 2003 – अमेरीका के एंग्लिकन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने का फ़ैसला किया था। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप चुना था।
- 2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
- 2007 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।