Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

29 जुलाई का इतिहास

29 जुलाई का इतिहास:-

  • 1567 – जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
  • 1748 – ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
  • 1858 – यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
  • 1891 – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन।
  • 1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया।
  • 1904 – जे. आर. डी. टाटा का जन्म। आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
  • 1921 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी के नेता चुने गए।
  • 1931 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म।
  • 1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने ईसवी को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
  • 1949 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
  • 1980 – मास्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • 1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी।
  • 1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1996 – कोलकाता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन।
  • 2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
  • 2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेकईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
  • 2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • 2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
  • 2009 – जयपुर की महारानी गायत्री देवी का निधन।
  • 2013 – फ्रांस के एक होटल से 3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp