Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

29 अप्रैल का इतिहास

29 अप्रैल का इतिहास:-

  • 1547 – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार भामाशाह का जन्म।
  • 1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।
  • 1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
  • 1848 – प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
  • 1919 – सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक अल्ला रक्खा ख़ाँ का जन्म।
  • 1936 – भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक ज़ुबिन मेहता का जन्म।
  • 1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
  • 1960 – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन।
  • 1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने घोषणा किया कि उसने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
  • 1992 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दंगे भड़के।
  • 1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया था और उसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगाया गया था।
  • 1997 – रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
  • 1999 – बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
  • 1999 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फिल्मों के गीतकार केदार शर्मा का निधन।
  • 2005 – सीरिया की अंतिम फौजी टुकड़ी लेबनान से रवाना हुई।
  • 2006 – पाकिस्तान ने हत्फ-6 का परीक्षण किया।
  • 2007 – ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्व कप जीता।
  • 2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2008 – तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
  • 2010 – पहले पोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।
  • 2010 – भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
  • 2011 – लंदन का ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे, ब्रिटिश शाही परिवार की शादी का गवाह बना, प्रिंस विलियम की शादी केट मिडिलटेन के साथ हुई।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp