Thursday, April 11, 2024
24.5 C
Chandigarh

27 मार्च का इतिहास

27 मार्च का इतिहास:-

  • 1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।
  • 1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था, इन्होंने मुहम्मदन एंग्लोओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की थी, जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।
  • 1915 – गदर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पंडित कांशीराम का निधन।
  • 1923 – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म।
  • 1968 – भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन का निधन।
  • 1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था। यह विमान जर्मनी के मांचिंग से उड़ा और चालीस मिनट तक आसमान में रहा।
  • 1977 – टेनेरीफ़ में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, यहां दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर ही टकरा गए थे, जिसमें 583 लोग मारे गए थे।
  • 1982 – .एफ.एम.. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।
  • 1989 – सोवियत संघ में लाखों लोगों ने मतदान में भाग लिया, इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए थे।
  • 2000 – रूस में 52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2003 – मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
  • 2006 – यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
  • 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयकयूपीकोका को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp