Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

25 अक्टूबर का इतिहास

25 अक्टूबर का इतिहास

  • 1296संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ।
  • 1415इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
  • 1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
  • 1917बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
  • 1924भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
  • 1945 – द्वितिय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने ताइवान पर कब्जा किया। जापानी सेना ने चीनी सेना के सामने हथियार डाल दिए।
  • 1947 – कश्मीर के महाराजा हरि सिंह भारत आए और पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।
  • 1950 – चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।
  • 1951भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
  • 1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंत का निर्माण किया गया।
  • 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
  • 1980 – उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुध्यानवी का निधन हुआ।
  • 1881 – स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शुमार किए जाते हैं।
  • 1983 – अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।
  • 1990  – मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन हुआ।
  • 1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
  • 2000अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस आए।
  • 2003  – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन हुआ।
  • 2005ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • 2005  – साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
  • 2008सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
  • 2009बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल हुए।
  • 2012क्यूबा और हैती में ‘सैंडी तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
  • 2012  – प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन हुआ।
  • 2013नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp