Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

20 जुलाई का इतिहास

20 जुलाई का इतिहास:-

  • 356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म।
  • 1296 – अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
  • 1654 – एंग्लोपुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
  • 1761 – माधव राव प्रथम पेशवा बने।
  • 1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेनमेटकॉफ का पता लगाया।
  • 1866 – टीबी रोग से ग्रसित जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का निधन।
  • 1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
  • 1914 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन।
  • 1919 – माउंट एवरेस् को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म।
  • 1921 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म।
  • 1924 – सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट्स की स्थापना हुई।
  • 1929 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म।
  • 1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
  • 1944 – एडॉल् हिटलर पूर्वी प्रशिया के रास्टेनबर्ग स्थित अपने मुख्यालय में हुए बम विस्फोट में बाल-बाल बचे थे। हिटलर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के स्थान पर बम प्लांट करने का आरोप कर्नल क्लॉस शेंक वॉन शॉउफ़ेनबर्ग नाम के एक वरिष्ठ अधिकारी पर लगा था।
  • 1950 – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म।
  • 1951 – जॉर्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किए गए हमले में मारे गए।
  • 1969 – मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा था, एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग ने इस इतिहास को रचा था।
  • 1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।
  • 1997 – तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारतबांग्लादेश में समझौता।
  • 1999 – यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3′ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित।
  • 1999 – स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
  • 2002 – उत्तर दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
  • 2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
  • 2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
  • 2008 – अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी।
  • 2017- रामनाथ कोविंद, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp