Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

16 अप्रैल का इतिहास

16 अप्रैल का इतिहास:-

  • 1848 – तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशलिंगम का जन्म।
  • 1853 – भारत में पहली रेल बॉम्बे (मुंबई) से ठाणे के बीच 16 अप्रैल को चली थी। इस ट्रेन में 14 बोगियां थी और कुल 400 यात्रियों ने इसमें सफर किया था।
  • 1917 – पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
  • 1919 – भारत के अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
  • 1919 – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का जन्म।
  • 1922 – जर्मनीरूस के बीच इटली में डिप्लोमेटिक रिश्ते सुधारने के लिए एक समझौता हुआ, जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
  • 1925 – सोफिया में चर्च पर हमला किया गया था, जिसमें 150 लोग मारे गए थे।
  • 1945 – रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
  • 1945 – एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया था, जिसकी वजह से 7000 लोग मर गए थे।
  • 1951 – प्रसिद्ध बंगाली लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का निधन।
  • 1964 – ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ग्रेट ट्रेन रॉबरी के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।
  • 1966 – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
  • 1978 – भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म।
  • 1999 – न्यू माइक्रो नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला।
  • 1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता।
  • 2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
  • 2004 – भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित शृंखला 2-1 से जीती।
  • 2008 – लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
  • 2011 – महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन।
  • 2013 – भारतीय रेल 160 साल की हुई थी। गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया था। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही थी और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp