Wednesday, March 27, 2024
36.7 C
Chandigarh

14 अप्रैल का इतिहास

14 अप्रैल का इतिहास

  • 1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
  • 1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
  • 1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
  • 1865 – आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई , जब वह आवर अमेरिकन कज़िन नाटक देख रहे थे।
  • 1891 – समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ भीमराव अंबेडकर का जन्म।
  • 1912 – एक सौ तीन साल पहले विलासिता और शानओ शौकत से भरपूर टाइटैनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय हिमखंड से टकरा गया था। टाइटैनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबे नहीं, लेकिन एक हिमखंड से टकराकर वह डूब गया।
  • 1922 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का जन्म।
  • 1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई।
  • 1950 – बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक रमण महर्षि का निधन।
  • 1970 – अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में हुए धमाके से तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा। उडा़न के 56 घंटे बाद हुए इस धमाके से यान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हांलाकि 17 अप्रैल 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
  • 1988 – पूर्व सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौता किया, जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान में 1979 से चले आ रहे नौ साल पुराने सोवियत हस्तक्षेप का भी अंत हो गया।
  • 1995 – भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
  • 1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
  • 2000 – रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच स्टार्ट-2′ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
  • 2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
  • 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
  • 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp