Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

11 मार्च का इतिहास

11 मार्च का इतिहास:-

  • 1699 – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी शम्भाजी का निधन।
  • 1915 – भारत के जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।
  • 1925 – हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक मदनसिंह मतवाले का जन्म।
  • 1927 – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक वी. शांता का जन्म।
  • 1961 – अबु धाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का जन्म।
  • 1980 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का निधन।
  • 1985 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
  • 1996 – सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
  • 1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है, जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
  • 2001 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
  • 2004 – स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
  • 2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
  • 2008 – पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गए।
  • 2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
  • 2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
  • 2011 – तोहोकू के नज़दीक भूकंप से जापान में सुनामी, यहां की नेशनल पुलिस एजेंसी के अनुसार भूकंप और सुनामी के चलते 15850 लोग मारे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp