Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

भारतीय सिनेमा के दिलचस्प तथ्य!

भारतीय सिनेमा फिल्म जगत का लम्बा सफर तय चुका है। इस दौरान जँहा बॉलीवुड ने कई उपलब्धियां हासिल की है वहीं इसे बुरे वक़्त से भी गुज़रना पड़ा। भारतीय सिनेमा में ‘मदर इंडिया’, ‘शोले’, ‘मुगले-आजम’, ‘3 इडियट्स’ और ‘DDLJ’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड बनाए।

भारतीय सिनेमा के कुछ दिलचस्प तथ्य

  1. फिल्म शोले को केवल एक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था, जबकि यह उस समय बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल फिल्म थी।
  2. फिल्मलगान’ पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसमें में सबसे ज्यादा, यानि कई दर्ज़न ब्रिटिश कलाकारों ने काम किया।
  3. ‘LOC:Kargil’ बॉलीवुड की अब तक की बनी सबसे लंबी फिल्म थी। यह फिल्म 4 घंटे और 25 मिनट्स की थी।
  4. बॉलीवुड की 20 अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ फिल्मों में हीरोइन का किरदार निभा कर की थी।
  5. ‘My Dear Kuttichathan’ भारत में 1984 में बनी पहली 3डी फिल्म थी। बाद में इस फिल्म को फिर से 3डी में हिंदी भाषा में प्रदर्शित किया गया और इस फिल्म का नाम ‘छोटा चेतन’ रखा गया था।
  6. सबसे पहली बॉलीवुड फिल्म 1899 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी, जबकि पहली हॉलीवुड फिल्म 1907 में प्रदर्शित हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री, हॉलीवुड से भी पुरानी है।
    
    
  7. आलम आरा, पहली भारतीय बोलती फिल्म थी जिसमें आवाज का उपयोग किया गया था।
  8. बॉलीवुड की सफल फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में पहले सलमान खान वाला किरदार अजय देवगन निभाने वाले थे लेकिन अजय देवगन ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
  9. ‘बॉलीवुड’ शब्द को ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में ऐड कर लिया गया है।
  10. ‘3 इडियट्स’ पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी जिसने देश में 200 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
  11. बॉलीवुड में किस्मत आजमाने से पहले शाहरुख खान दिल्ली के दरियागंज में रेस्त्रां (होटल) चलाते थे।
  12. तमिल फिल्म ‘Moondru Mudichu’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। श्रीदेवी जब रजनीकांत की मां बनी थीं तब उनकी उम्र 13 साल की थी।
    
    
  13. DDLJ के लिए सबसे पहला गाना जो रिकॉर्ड हुआ था, वह था ‘मेरे ख्वाबों में जो आए‘  आनंद बख्शी ने 24 बार ये गाना लिखकर दिया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा ने हर बार इसे रिजेक्ट कर दिया था।
  14. रितिक रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार है‘ अब तक की सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे 92 अवार्ड मिले हों।
  15. 100 करोड़ और 200 करोड़ के आंकड़े से बॉलीवुड की पहचान कराने वाले एक्टर का नाम है आमिर खान। ‘गजनी‘ बॉलीवुड की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का बिजनेस और ‘3 इडियट्स‘ 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म रही।
  16. टिकट खरीदने के मामले में भारतीय पूरी दुनिया में टॉप पर हैं। इंडियंस हर साल 2.7 अरब मूवी टिकट खरीदते हैं, लेकिन भारत में टिकट की कीमत सबसे कम है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp