Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

महाशिवरात्रि पर इन 14 फूलों से करें महादेव को प्रसन्न

महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण और शुभ त्योहारों में से एक है जो हर साल फरवरी और मार्च के महीने में आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्यौहार फाल्गुन या माघ महीने के कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन मनाया जाता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ था। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से इस महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में शिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त का समय शाम 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है।

भगवान भोले नाथ कैसे हों प्रसन्न

महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग को जल और दूध से नहलाया जाता है। यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करें, तो भी महादेव प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करना बड़ा सरल है।

यदि भक्त उन्हें विभिन्न तरीकों के फूल और पत्तियां अर्पित करते हैं, तब भी महादेव मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। भगवान शिव को फूल बहुत पसंद हैं, इसी तरह भगवान शिव को अलग- अलग फूल चढ़ाने के भी अलग- अलग फायदे है। आइए जानते वो 14 शुभ फूल, जिनसे महादेव होते हैं प्रसन्न।

आंकड़े के फूल

लाल और सफेद आंकड़े के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

धतूरे के फूल

धतूरा महादेव को चढ़ाए जाने वाले फूलों में से एक है। धतूरे के फूल से पूजन करने पर संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा।

चमेली के फूल

अगर आप गाड़ी खरीदना चाहते है, तो चमेली के फूलों से भोलेनाथ का पूजन करने पर गाड़ी का सुख मिलता है।

बिल्व पत्र

बिल्व पत्र के पेड़ को शिवद्रुम के नाम से भी जाना जाता है। भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

अलसी के फूल

अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है, कई पाप क्षमा होते हैं।

गुड़हल के फूल

गुड़हल फूल भगवान गणेश के साथ ही भगवान शिव के भी प्रिय फूल हैं। गुड़हल के फूल महादेव को अर्पित करने से दुश्मनों का विनाश होता है।

बेला के फूल

बेला के फूलों से भोलेनाथ का पूजन करने पर सुंदर और अच्छा लाइफ पार्टनर मिलेगा।

हरसिंगार के फूल

हरसिंगार के फूलों से महादेव का पूजन करने पर सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है।

जूही के फूल

जूही के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और दरिद्रता भी नहीं रहती।

गुलाब के फूल

आमतौर पर देवी- देवताओं को लाल गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ाई जाती है। अगर आप शिव शंकर को लाल गुलाब अर्पित करते हैं, तो धन व समृद्धि बढ़ने लगते हैं।

कनेर के फूल

कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से मनचाहा धन लाभ होगा।

लाल डंठलवाला धतूरा

लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है। यह फूल भोलेनाथ को अर्पित करने से धन की मनोकामना पूरी होती है।

शमी वृक्ष के पत्ते

शमी वृक्ष के पत्तों से महादेव का पूजन करने पर अपार धन-संपदा का आशीष मिलता है।

दूब या दूर्वा

दूब या दूर्वा, यूं तो एक तरह की घास है, पर दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp