Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

जानिए कैसे बनाएं जीवन को स्वस्थ

आज के युग में अपने जीवन को स्वस्थ बनाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि हम अपने काम और पढ़ाई में इतना व्यस्त हो चुके है कि अपनी सेहत के लिए ज़रा सा भी समय नहीं निकाल पाते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी दिन भर व्यस्तता के बीच ही अपनी जीवनशैली में हल्के से बदलाव करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आज हम आपके जीवन को जिंदगी भर स्वस्थ रखने के लिए ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहें है।

सात से नौ घंटे अवश्य सोएं

सोशल मीडिया की प्रवृत्ति के कारण लोग रत भर सोते नहीं और उनकी नींद पूरी नहीं होती, जिससे उनकी तबीयत खराब हो जाती है। आपको बता दें कि नींद को कभी भी अनदेखा मत कीजिए, क्योंकि यह शरीर के लिए एक तरह की ऊर्जा का काम करती है, इसीलिए आपको रात में सात से नौ घंटे सोना जरूरी है।

शारीरिक सक्रियता अपनाएं

आपको अपने दिन के काम-काज के साथ कुछ शारीरिक गतिविधियां भी जरूर करनी चाहिए, इससे आपका शरीर सुस्त नहीं पड़ता और आपको ज्यादा थकान भी महसूस नहीं होती। अगर आप लिफ्ट का प्रयोग कर रहे हैं तो उसकी बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें, और भी बहुत सी गतिविधियां आप अपने काम के साथ कर सकते हैं।

अधिक हरी सब्जियां खाएं

आपके शरीर को स्वस्थ बनाना ज्यादातर हमारे खाने पर निर्भर करता है, आप जो कुछ खाते हैं उसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। आपको बता दें कि  फास्ट फूड आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए समझदारी से अपने आहार का चयन करें। फास्ट फूड की बजाय आपको हरी सब्जियां ज्यादा मात्रा में खानी चाहिए और इससे आपका शरीर सेहतमंद रहेगा।

जो भी खरीदें, ध्यान दें

अगर आप कोई भी चीज़ खरीद रहे जैसे कि स्किन प्रोडक्ट्स और खाने-पीने की चीजों, तो सबसे पहले उसके लेबल को अच्छे से जांच लें और फिर उसको ख़रीदे। इससे आपको पता चल जायेगा कि आपके प्रोडक्ट्स में किस प्रकार के रसायन का प्रयोग किया गया है। बेहतर होगा अगर आप जैविक सामग्री से बनी चीजें का प्रयोग करें क्योंकि इनका साइड इफैक्ट्स नहीं होता।

आगे पढ़ें:- कैसे लाए अच्छी नींद

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp