Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

7 जनवरी का इतिहास

7 जनवरी का इतिहास:-

  • 1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
  • 1789अमेरिकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
  • 1859 – सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू।
  • 1893 – गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।
  • 1922 – फ्रांसीसी बाँसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म।
  • 1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर ग़रीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरु किया।
  • 1943 – वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन।
  • 1947 – भारतीय लेखक शोभा डे का जन्म।
  • 1950 –  हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म।
  • 1953 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
  • 1957 – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म।
  • 1961 – भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म।
  • 1966 – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।
  • 1967 – हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले इरफान खान का जन्म।
  • 1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
  • 1979 –  हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्म।
  • 1980 – आपातकाल के चलते सत्ता से उखाड़ फेंकने के तीन साल से कम अवधि के बाद ही भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी।
  • 1981 – भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।
  • 1987 – कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किए।
  • 1990 – पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए इस आशंका के बीच बंद कर दिया गया है कि वो कभी भी गिर सकता है।
  • 1999 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
  • 2003 जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
  • 2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई।भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
  • 2009 – आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 – जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
  • 2015 पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। 2.यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp