Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

19 जनवरी का इतिहास

19 जनवरी का इतिहास

  • 1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
  • 1736 – स्कॉटिश आविष्कारक जेम्स वाट का जन्म।
  • 1809 – लेखक एडगर एलन पो का जन्म।
  • 1855 – भारत के जाने माने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर का जन्म।
  • 1898 – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का जन्म।
  • 1905 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
  • 1919 – फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म।
  • 1920 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार का जन्म।
  • 1935 – बंगाली फ़िल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म।
  • 1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
  • 1945 – सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया। इस बस्ती के लाखों यहूदी निवासियों को हिटलर के आदेश पर यातनागृहों में मौत के घाट उतार दिया गया  था।
  • 1966 – आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी ने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी को अपना नेता चुना था।इंदिरा  गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इकलौती बेटी थी।
  • 1977 – समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मियामी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
  • 1986 – पहला कंप्यूटर वायरस सी.ब्रेन सक्रिय किया गया।
  • 1990 – भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश का पुणे में निधन।
  • 1995 – हिन्दी साहित्यकार उपेन्द्रनाथ अश्क का निधन।
  • 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
  • 2003 – भारतीय राजनयिक सुधीर व्यास को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
  • 2005 – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2007 – जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
  • 2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी‘ ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशनने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया के साथ समझौता किया।
  • 2009 – सूर्य शेखर गांगुली ने पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब जीता।
  • 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।
  • 2010 – कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अश्वथ का निधन।
  • 2012 – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp