Friday, March 29, 2024
20.8 C
Chandigarh

तुलना: गतिमान एक्सप्रेस Vs. दुनिया की अन्य सुपरफ़ास्ट ट्रेनें

सुपरफ़ास्ट ट्रेनें : भारत की पहली हाई-स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस (Gatimaan Express) दिल्ली से आगरा तक की  188 किलोमीटर की दूरी 100 मिनट में पूरी करती हैं. गतिमान एक्सप्रेस लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती है।

gatimaan
गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से आगरा

आईये तुलना करते है गतिमान एक्सप्रेस की विश्व के अन्य देशों की हाई-स्पीड ट्रेनों के साथ.

शंघाई मैग्लेव (Shanghai Maglev)

यह वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज वाणिज्यिक ट्रेन है। इसकी गति 430 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ऊपर है। यह ट्रेन शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को केंद्रीय पुडोंग के बाहरी इलाकों से जोड़ती है। शंघाई मैग्लेव सिर्फ 8 मिनट में 30.5 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. यह 25-27 मिनट में आगरा से दिल्ली तक की दूरी तय कर सकती है।

shanghai-maglev
शंघाई मैग्लेव ट्रेन

फ्रैंच ट्रेन “ग्रैंड वितेसे” (Grande Vitesse)

फ़्रांस की हाई स्पीड ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती है। यह फ्रैंच रेल यात्रा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ट्रेन 30-35 मिनट में आगरा से दिल्ली की दूरी तय कर सकती है।

tgv_high-spped_train_france
फ़्रांस में ग्रांड वितेसे ट्रेन

इतालियन AGV इतालो

इतालियन ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक तेजी से चलती हैं। यह ट्रेन सेवा ट्रेनिटालिया (Trenitalia) और NTV द्वारा प्रदान की गई है। अप्रैल 2012 में इस ट्रेन का सफ़र शुरू हुआ। लगभग 25-30 मिनट में आगरा से दिल्ली की दूरी को कवर कर सकती हैं।

italo-high-speed-train
इतालियन AGV इतालो ट्रेन

“यूरोस्टार” लंदन

यह एक हाई स्पीड ट्रेन है जो लंदन को अविग्नों, ब्रसेल्स, लिली, ल्यों, मार्सिले को फ्रांस के पेरिस के साथ जोडती है। यूरोस्टार ट्रेन की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटे से भी उपर है। यह 25-30 मिनट में आगरा से दिल्ली की दूरी तय कर सकती है।

eurostar
यूरोस्टार लंदन

एसिला (Acela) एक्सप्रेस

यह एमट्रैक हाई-स्पीड ट्रेन सेवा पूर्वोत्तर कॉरिडोर (एनईसी) के साथ साथ पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में 240 किलोमीटर प्रति घंटे से चलती है. इस गति में लगभग 48 मिनट में आगरा से दिल्ली तक की दूरी तय की जा सकतीं है।

acela-express
अकेला एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp