Wednesday, March 27, 2024
36.7 C
Chandigarh

बॉलीवुड के इन सितारों ने सिनेमा के साथ राजनीति में भी गाड़े झंडे

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही राजनैतिक दल प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बॉलीवुड के स्टार्स भी राजनीति में हाथ अज़मा रहें हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई सिनेमा जगत का शख्स राजनीति में उतरा हो, बल्कि बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो फिल्मी जगत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में भी चमक रहे हैं। आइए जानते हैं सिनेमा जगत की किन- किन हस्तियों ने सियासत में अपना नाम कमाया है।

राज बब्बर

अभिनेता राज बब्बर सिनेमा के साथ- साथ राजनीति के लिए भी जाना पहचाना नाम हैं, वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने साल 1989 में राजनीति में कदम रखा था और जनता दल में शामिल हुए थे। फिर बाद में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और तीन बार सांसद चुने गए।

साल 1994 से 1999 तक वह राज्यसभा के सांसद बने। साल 2008 में राज बब्बर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और साल 2009 में वह चौथी बार संसद चुने गए। फिलहाल अब वह उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

जया बच्चन

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन राजनीति के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। वह साल 2004 में समाजवादी पार्टी से सांसद चुनी गई थीं और उन्होंने साल 2006 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट किया।

इसके बाद जून साल 2006 से लेकर जुलाई 2010 तक उनका दूसरा कार्यकाल रहा। इसके बाद वह साल 2012 में फिर से चुनी गईं और साल 2018 में समाजवादी पार्टी की तरफ से उनका राज्यसभा का चौथा कार्यकाल शुरू हुआ, जो अभी जारी है। उनको बेस्ट वूमन ऑफ पार्लियामेंट का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टीका जाना माना नाम हैं। वह अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी करने के चलते चर्चा में रहते हैं। मई 2006 में शत्रुघ्न सिन्हा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साल 2009 में उन्होंने बिहार के पटना साहि से लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्होंने एक्टर शेखर सुमन को मात दी। साल 2014 में भी उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की। उन्हें 13वीं लोकसभा में वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया।

किरण खेर

अभिनेत्री किरण खेर ने जितनी पहचान बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर बनाई, उतनी ही पहचान वह राजनेता के तौर पर भी बना चुकी हैं। किरण खेर साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं थीं। उन्होंने साल 2014 में चंड़ीगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनकी गिनती उन राजनेताओं में होती है, जो अपनी बात खुलकर कहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक भी हैं।

जया प्रदा

एक्ट्रेस जया प्रदा ने साल 1994 में तेलुगु देशम पार्टी जॉइन की थी। साल 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया, लेकिन उनके और पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के बीच विवाद पैदा हुआ, जिसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी और उन्होंने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया। साल 2004 में वह उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा  चुनाव के मैदान में उतरीं और उन्होंने 85000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

विनोद खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना, साल 1997 में बीजेपी के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा पहुंचे थे। वहीं साल 2002 और 2014 में भी वह इसी सीट से सांसद बने थे। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से 27 अप्रैल 2017 को उनका निधन हो गया था।

स्मृति ईरानी

अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था। 2004 में वह महाराष्ट्र यूथ विंग की उपाध्यक्ष चुनी गईं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद वह “कैबिनेट मिनिस्टकर ” बनी। स्मृति ईरानी राज्यसभा की सदस्य भी हैं।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने साल 2014 में यूपी की मथुरा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और लोकसभा पहुंची। हेमा मालिनी ने साल 1999 में विनोद खन्ना के लिए प्रचार करते हुए बीजेपी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें –

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp