29 मई का इतिहास:-
- 757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
- 1727 – 11 साल की उम्र में पीटर-II रूस का जार बना।
- 1865 – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत रामानन्द चटर्जी का जन्म।
- 1906 – जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म।
- 1933 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन।
- 1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 1954 – बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर का जन्म।
- 1970 – यूनाइटेड रूस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
- 1972 – हिंदी फिल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष पृथ्वीराज कपूर का निधन। इन्होंने मुंबई में ‘पृथ्वी थिएटर‘ स्थापित किया।
- 1977 – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्या शास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन।
- 1985 – यूरोपियन फुटबॉल कप के फाइनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
- 1987 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
- 1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
- 2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
- 2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफान ने 140 लोगों की जान ली।
- 2004 – पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी।
- 2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
- 2008 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।
- 2008 – नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
- 2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।