Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

22 मई का इतिहास

22 मई का इतिहास:-

  • 1545 – सूर वंश के पहले सम्राट शेर शाह सूरी का निधन। सूरी ने 1540-1556 तक उत्तर भारत पर शासन कर सूर साम्राज्य की स्थापना की थी।
  • 1772 – सामाजिक-धार्मिक सुधारकों में से एक राजा राममोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।
  • 1805 – गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • 1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिक शास्त्री सर आर्थर कॉनन डॉयल का जन्म। सर ऑर्थर कोनन डॉयल अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे ज़्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।
  • 1925 – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म।
  • 1960 – आज ही के दिन सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था। ये अब तक का आया सबसे ज़्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
  • 1961 – न्यू साउथ वेल्स में भी आज ही के दिन भूकंप आया था।
  • 1971 – अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे।
  • 1972 – पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
  • 1987 – दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड आज के दिन हुआ था, इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था।
  • 1990 – उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
  • 1992 – बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
  • 1996 – माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गए।
  • 2001 – दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • 2002 – नेपाल में संसद भंग।
  • 2003 – अल्जीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गए।
  • 2007 – गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति ‘निर्मला’ सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गए।
  • 2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
  • 2011 – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp