Wednesday, March 27, 2024
36.7 C
Chandigarh

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएं

कोई भी भाषा या बोली एक व्यक्ति द्वारा अपनी बात को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का एक माध्यम है। इस धरती पर मानव सभ्यताओं के फलने-फूलने के साथ ही साथ असंख्य भाषाएँ व बोलियाँ आस्तित्व में आयीं। इनमें से कई भाषाएँ सभ्यताओं के पतन के साथ ही खत्म हो गई लेकिन कई सभ्यताएं और भाषाएँ आज भी खूब फल-फूल रही हैं।

अब प्रश्न यह है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? इसका जबाव प्रमाणिक तौर पर किसी के पास नहीं है. हालांकि यूएन (संयुक्त राष्ट्र) के अनुसार दुनिया भर में बोली जाने वाली कुल भाषाएँ 6809 है और इनमें से सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा मंडारिन है जोकि चीन की राजकीय भाषा भी है।

इसके साथ ही इस लेख में हम आपके लिए दुनिया भर में सबसे अधिक बोले जाने वाली 10 भाषाओं के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। तो ये रही सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाएँ (ऊपर से नीचे के क्रम में)

स्टैंडर्ड चायनीज अथवा मैंडरिन/मंडारिन

मानक चीनी (Standard Chinese) या मैंडरिन भाषा पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सिनो-तिब्बतीयन (Sino-Tibbetean) भाषा-परिवार की मैंडरिन दरअसल उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी चीन के अधिकांश क्षेत्रों में बोली जाने वाली चाईनीज़ भाषा की अलग-2 शाखाओं का एक समूह है।

देशी वक्ता (बोलने वाले स्थानीय निवासी): 91 करोड़ (910 मिलियन)
गैर-देशी वक्ता (विदेश में बोलने वाले): 20 करोड़ (200 मिलियन)
कुल वक्ता: 1.11 बिलियन
भाषा का नाम: 普通话 (पुंटोंघूआ;Putonghua)
भाषा परिवार: सिनो-तिब्बतीयन (Sino-Tibetan)
संबन्धित भाषाएँ: केंटोनीज़ (Cantonese), तिब्बतीयन (Tibetan), बर्मीज(Burmese)

मैंडरिन सीखें अब आसानी सेचूंकि चीनी मैंडरिन विश्व में सबसे अधिक बोली जाती है इसे सीखना एक शानदार अनुभव और कौशल साबित हो सकता है। यह किताब चीनी पढ़ना और लिखना आसान बना सकती है। इसमें 2,349 चीनी अक्षर और 5,000+ युग्म दिये गए हैं।

अंग्रेजी

मूल रूप से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में बोली जाने वाली अंग्रेजी भाषा लगभग 983 मिलियन लोगों के बातचीत का जरिया है। अंग्रेजी दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

हिंदी

दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे नंबर पर है। दुनिया में तकरीबन 55 करोड़ लोग इस भाषा को समझ सकते हैं। हिंदुस्तान में लगभग 45 करोड़ नागरिकों की बातचीत का जरिया हिन्दी भाषा ही है।

स्पेनिश

अंग्रेजी की तरह यह भाषा भी काफी देशों में प्रचलित है। स्पेनिश भाषा को लगभग 527 मिलियन (52 करोड़ 70 लाख) लोग बोलते हैं। स्पेनिश भाषा इन देशों की मुख्य या राजभाषा है: स्पेन, अर्जेंटीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरू, मेक्सिको, कोस्टा रिका, एल सैल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।

रूसी भाषा

रूसी भाषा, पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। रूस क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस की कुल जनसंख्या 14.3 करोड़ है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है। रूसी भाषा लगभग 20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती हैं।

अरबी

अरबी भाषा, सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। यह भाषा इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी भाषा, अरबी इस्लाम धर्म की बोली है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। अरबी भाषा सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, ओमान, यमन, बहरीन, सीरिया, जॉर्डन, लेबनॉन, इराक और इजिप्ट (मिस्र) में बोली जाती हैं। इस भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 246 मिलियन है।

बंगाली भाषा :

बंगाली भाषा बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इस भाषा को 211 मिलियन लोग बोलते हैं।

पुर्तगीज़ भाषा :

पुर्तगाली भाषा, ब्राजील, अंगोला, वेनेजुएला, मोजाम्बिक आदि जगहों पर भी बोली जाती है। यह भाषा दुनिया में लगभग 191 मिलियन लोग बोलते हैं।

मलय-इंडोनेशियन :

भारत के दक्षिण-पूर्व में बसने वाले एशियाई देशों में मलय भाषा ज्यादा लोकप्रिय है। इस भाषा को मूल रूप से मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रुनेई में बोला जाता है। मलय-इंडोनेशियन भाषा, मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है।

फ्रेंच भाषा :

फ्रांसीसी भाषा एक रोमांस भाषा है जो विश्व भर में लगभग 9 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। इस भाषा को बोलने वाले अधिकतर देश कनाडा, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, अफ्रीकी फ्रैंकोफोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको हैं। विश्व के 54 देशों में इस भाषा को बोला जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp