Thursday, April 18, 2024
23.6 C
Chandigarh

10 ऐसे देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना….!

जिन देशों की सैन्य क्षमता अच्छी होती है उन देशों की गिनती पावरफुल देशों में की जाती है । आज के युग में हर देश अपनी सेना की ताकत का प्रदर्शन करने से नहीं कतराता है, लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व में ऐसे भी कई देश हैं जिनके पास अपनी सेना नहीं हैं ।

आइए जानें विश्व के ऐसे देशों के बारें में जिनके पास अपनी सेना नहीं हैं…..!

एंडोरा

andorra-country

यह भी पढ़ें: भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ

यूरोप का यह छोटा सा देश एंडोरा 1278 में बना था। एंडोरा देश 467.6 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस देश के पास अपनी सेना नहीं है वह दुसरे देशों पर निर्भर है।

अगर एंडोरा देश पर कभी भी हमले की स्थिति उत्पन्न होती है तो वह अपने नजदीकी देश स्पेन और फ्रांस पर निर्भर हैं। एंडोरा ने आपदा या हमले से बचने के लिए अपने पड़ोसी देशों फ्रांस और स्पेन से सैन्य सम्बन्धी समझौता कर रखा है।

ग्रेनेडा

grenada-country

यह भी पढ़ें: विश्व में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 मोबाइल फोन

ग्रेनेडा देश के पास अपनी सेना न होने के बावजूद अमरीका जैसे शक्तिशाली देश का हमला झेल चूका है। यह हमला सेना और सरकार के बीच हो रहे आपसी विवाद के कारण हुआ था और सन 1983 में सेना को हटा दिया गया था।

ग्रेनेडा देश में अभी भी आंतरिक सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस के पास है। ग्रेनेडा देश का क्षेत्रफल 348.5 वर्ग किलोमीटर है।

लिकटेंस्टीन

liechtenstein

यह भी पढ़ें: जीव-जंतुओं के बारे में रोचक तथ्य

लिकटेंस्टीन देश उन देशों में से एक है जिन्हें कभी भी सेना की जरूरत महसूस नहीं हुई। 1868 में हुए हमले के बाद यहाँ की सरकार ने अपनी सेना तैयार की थी लेकिन सेना तैयार करने में अधिक खर्च की आवश्कता थी और लिकटेंस्टीन देश यह खर्च उठाने में असमर्थ था। लिकटेंस्टीन देश में पुलिस ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों को संभालती हैं।

सोलोमन आइलैंड्स

solomon-islands

यह भी पढ़ें: भारत के शीर्ष 10 खुबसूरत राष्ट्रीय उद्यान

सोलोमन आइलैंड के पास अपनी सेना नहीं हैं। यह देश 1893 तक ब्रिटेन पर आधारित था। सोलोमन आइलैंड कई द्वीपों का समूह है जिसके कारण 1976 में बनी सरकार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।

सोलोमन आइलैंड में जातीय संघर्ष और अपराधिक मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। सोलोमन आइलैंड न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के मध्य में हैं इसलिए अब आस्ट्रेलिया ही इस देश की देख-रेख कर रहा है।

नॉरू

nauru

यह भी पढ़ें: भारतीय रेल के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

नॉरू देश दुनिया के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। नॉरू देश का क्षेत्रफल सिर्फ 21.10 वर्ग किलोमीटर हैं। इस देश के पास अपनी कोई सेना नहीं है। इस देश की पुलिस ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था देखती हैं। जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलिया इस देश की मदद करता है।

वेटिकन सिटी

vatican-city

यह भी पढ़ें: WTF!! मौत से ठीक पहले ली गयी सेल्फियां!!

वेटिकन शहर यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। वेटिकन सिटी के पास अपनी कोई सेना नहीं है। वेटिकन शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी इटली के पास है।

मॉरीशस

mauritius

यह भी पढ़ें: धरती पर हैरतअंगेज जगहें और घटनाएँ

मॉरीशस हिन्द महासागर में बसा एक छोटा सा देश है जिसके पास अपनी कोई सेना नहीं है। मॉरीशस को हिन्द महासागर का मोती भी कहा जाता है। इस देश के पास ज्यादा से ज्यादा 10 हजार पुलिसकर्मी ही है। इनके ऊपर ही मॉरीशस शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

पलाऊ

palau

यह भी पढ़ें: एक ऐसा द्वीप जहाँ चलता है बिल्लियों का राज

पलाऊ देश के पास अपनी सेना नहीं है वह केवल पुलिसवालों पर ही निर्भर है। 1983 में अमेरिका के साथ हुए समझौते के अनुसार अमेरिका, पलाऊ को हर तरह से सुरक्षा प्रदान करेगा।

हैती

haiti

यह भी पढ़ें: हाथ में मौली धागा बाँधने से होने वाले लाभ

हैती देश नॉर्थ अमेरिका में स्थित है। वर्ष 1995 में सेना और सरकार के आपसी विवाद के कारण यहाँ से सेना को हटा दिया गया था।अब हैती देश के पास कोई अपनी सेना नहीं है और यह देश केवल पुलिस पर ही निर्भर हैं।

मार्शल आइलैंड

marshall-islands

यह भी पढ़ें: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

मार्शल आइलैंड 1983 में स्वतंत्र हो चूका है लेकिन आज भी इसे अमेरिका का ही हिस्सा माना जाता है। मार्शल आइलैंड में भी कोई सेना नहीं है। अगर कभी भी इस आइलैंड पर हमला या कोई आपदा आती है तो अमेरिकी सेना ही इसकी जिम्मेदारी लेती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp