Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

दुनिया की 5 सबसे ऊंची व् अदभुत इमारतें

दुनिया में 5 ऊंची व् अदभुत इमारतें हैं जिनकी कारीगिरी और वास्तुशिल्प दुनियाभर के लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है। आइए जानें दुनिया की 5 ऐसी अदभुत इमारतों के बारे में…

बुर्ज खलीफा, दुबई

burj-khalifa-tower-dubai

यह भी पढ़ें: फेसबुक के बारे में दिलचस्प तथ्य

बुर्ज ख़लीफ़ा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है। यह इमारत दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से बनाई गई है। इस इमारत की ऊंचाई 2,717 फीट है।

इसका उद्घाटन 4 जनवरी 2010 में किया गया था। इस इमारत में कुल 162 मंजिले हैं। इसमें स्विमिंग पूल, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद है।

इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। बुर्ज ख़लीफ़ा इमारत को 96 किलोमीटर दूर से भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसमें लगाई गई लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है।

शंघाई टावर, चीन

shanghai-tower

यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल!

शंघाई टावर चीन के शंघाई नगर के पुडौंग जिले में स्थित एक गगनचुम्बी इमारत है। यह इमारत 6 सितंबर, 2015 को बन कर तैयार हुई थी। इस इमारत में 121 मंजिले हैं। शंघाई टावर की ऊंचाई 2,073 फुट है।

यह एक मिश्रित उपयोग की इमारत है जिसके भीतर होटल, कार्यालय, सम्मेलन कक्ष और शॉपिंग मॉल इत्यादी हैं। यह चीन की पहली और विश्व की दूसरी सबसे ऊँची इमारत है।

मक्का रॉयल क्लॉक टावर, सऊदी अरब

makkah-royal-clock-tower

यह भी पढ़ें: अजब: इस गुफा में रहता है पूरा गाँव!

यह टावर सऊदी अरब के प्रसिद्ध मक्का शहर में है। मक्का रॉयल क्लॉक टावर की ऊंचाई 1,972 फीट हैं और यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इमारत है।

मक्का रॉयल क्लॉक टावर का निर्माण 2011 में हुआ है और इसका दूसरा नाम अब्राज अल-बैत टावर हैं। मक्का रॉयल क्लॉक टावर में 120 मंजिलें हैं।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, अमेरिका

world-trade-center

यह भी पढ़ें: लाइमस्टोन गुफा में बना है यह खूबसूरत होटल

यह इमारत अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में थी। इसकी ऊंचाई 1,776 फीट थी। लेकिन 11 सितम्बर 2001 को अल-कायदा द्वारा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया गया था जिसके कारण यह इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

विश्व के सबसे बड़े व्यावसायिक केन्द्र के रूप में विख्यात अमेरिका की यह बहुप्रतिष्ठित इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर वर्ष 1973 में 75 करोड़ डालर की लागत से बनकर तैयार हुई थी।

यह सात इमारतों का एक झुंड था जिसका डिजाइन प्रसिद्ध मिनोरू यामासाकी और एमरी रोथ वास्तुकारों ने तैयार किया था।

ताइपे 101, ताईवान

taipei101

यह भी पढ़ें: दुनिया की शीर्ष भूमिगत झीलें, जिनकी सुंदरता आपको अचंभित कर देंगी!

ताइपे 101, ताईवान की राजधानी ताइपे में स्थित एक गगनचुंबी अदभुत इमारत है। ताइपे101 का उद्घाटन 2004 में हुआ है। इसमे 101 फ्लोर है और इसकी ऊंचाई 1,671 फुट है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp