Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

नासा ने की धरती जैसे ग्रहों की खोज जहां पर हो सकता है जीवन संभव

जैसे कि आपको पता है कि नासा (NASA) में कुछ नई खोजें होती रहती हैं। नासा का चैलेंज अब एक धरती जैसे ग्रह को खोजना है, जहां पर भी जीवन संभव हो। वैसे तो नासा कुछ ग्रह को खोज चूका है जो धरती जैसे हैं। आजतक ऐसे कई ग्रह मिले चुके हैं जो धरती जैसी है, जैसे कि Kepler-69c, Alpha Centauri Bb, Tau Ceti b, इत्यादी पर ये असल में धरती जैसे ग्रह हैं।

कहां पर हमारी धरती

हमारी धरती सौर मंडल में जिस जगह पर हैं, उसे हम ‘HABITABLE ZONE’ कहते हैं। आपको बता दें कि फर्क सिर्फ इतना है कि जिन धरती जैसे ग्रहों के बारे में हम आपको बता रहे हैं उनमे से एक भी ‘HABITABLE ZONE’ जगह पर नहीं हैं, जहां पर हमारी धरती मौजूद है। आज तक जितने भी ग्रहों के बारे में नासा ने पता लगाया है, उनमे से एक भी ग्रह पूरी तरह से ‘habitable zone’ में नहीं है।

हमारे सूरज के आस-पास 3 तरह की जगह आपको मिलेगी। सूरज के सामने की तरफ जगह बहुत गर्म होती है, दूसरी वो जगह जो सूरज से बहुत दूर होती है, और वो बहुत ठंडी होती है, और तीसरी वो जगह जो न ज्यादा ठंडी होती है और ना बहुत गर्म।

आपको यह बात भी बता दें कि Habitable जोन में किसी भी ग्रह का होना बहुत ख़ास बात है, क्योकि इसमें ही जीवन संभव है। अगर संयोग से कोई भी ग्रह habitable zone में मिल जाए, तब ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। जो ग्रह इस zone के बाहर होता है, उस ग्रह में शायद पानी हो, पर वो जो पानी होगा वो बर्फ के रूप में होता हैं। पर ये habitable zone वाला पानी, LIQUID WATER यानि पानी के रूप में होता हैं। NASA की इसी खोज में उसने ऐसे कई अजीब ग्रहों का भी पता लगाया है, जो कुछ जायदा ही अजीब हैं।

55 Cancri E

55 Cancri E को आप हीरा ग्रह भी कह सकते हो, क्योंकि यह ग्रह पूरा का पूरा हीरों से बना हुआ है। हीरा तब बनता है, जब कार्बन को बहुत हैवी प्रेशर में रखा जाता हैं। तो बात ये है की इस ग्रह के ऊपर प्रेशर बहुत जायदा है और इसके सतह पे बहुत सारा कार्बन भी है और इसी के चलते सारा का सारा कार्बन हीरे में बदल गया है। आपको बता दें कि आपको खुश होने की जरुरत नहीं है, क्यूंकि ये धरती से 40 प्रकाश वर्ष दूर है। मतलब अगर कोई प्रकाश की गति से भी इस ग्रह के तरफ आगे बढ़े, तब भी उसे चालीस साल लग जायेंगे। पर उतनी रफ़्तार से जाना भी संभव नहीं है।

HD 189733B

यह ग्रह भी बहुत अद्भुत है, क्योंकि इस ग्रह पर शीशे की बारिश होती है। इस ग्रह का वातावरण सिलिकॉन का बना हुआ है और इसी के चलते ये दिखने में नीले कलर का है। इस ग्रह में तापमान भी बहुत ज्यादा होता है। यह ग्रह धरती से करीब 63 प्रकाश वर्ष दूर है। ज्यादा तापमान की वजह से सिलिकॉन ग्लास में बदल जाता है और यही ग्लास बारिश के रूप में आसमान से गिरती है। सोचिये! एक ग्रह जिस पर कांच बरसता हो, तो क्या होगा।

Gliese 581c

यह एक ख़ास ग्रह है क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह पर भी जीवन बस सकता हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो ये ग्रह धरती से भी काफी अलग है। इस ग्रह का एक हिस्सा हमेशा सूरज की तरफ रहता है, और दूसरा हिस्सा हमेशा सूरज से दूर रहता है। इसका मतलब अगर आप इस ग्रह के उस सतह पर रहोगे जो सूरज की तरफ है तो आपका जिंदा शरीर एक सेकंड में भाप बन कर उड़ जायेगा और अगर आप उस जगह पर रहोगे जो सूरज के दूसरी तरफ हैं तब आप तुरंत जम जाओगे। जी हां जैसे की हम आपको बता चुके हैं कि इस ग्रह पर जीवन संभव हैं, इस ग्रह पर एक ऐसी जगह हैं, जहां पर जीवन संभव हैं। उस जगह पर न ही ज्यादा गर्मी है और न ही ज्यादा ठंड।

HD 188 733

HD 188 733 ग्रह में ख़ास बात यह है कि इसके तीन सूरज हैं। अगर आप इस ग्रह पर चले गए तो आप तीन बार सूर्यास्त होते हुए देख सकते हो।

यह भी पढ़ें:- घर की सुन्दरता ही नहीं, आपका स्वास्थ्य भी संवारते हैं ये प्लांट्स, देखें!

यह भी पढ़ें:- बिग बैंग सिद्धांत: हमारे ब्रह्मांड की रचना का इतिहास!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp